🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 नमाज़ हर मोमिन मुसलमान पर फर्ज है 🥀*



*✔️ पार्ट 52*

✏️ पेट को धोना, नाफ़ में पानी पहुँचाना और जिस्म का हर रोंगटा जड़ से नोक तक धोना ज़रूरी है।

बैठ कर नहाने पर रान और जोड़ों पर अच्छी तरह पानी पहुँचाना ज़रूरी है।

खड़े होकर नहाने पर दोनों सुरीन के मिलने की जगह को धोना ज़रूरी है।

रानों की गोलियाँ, पिंडलियों की करवटें, शर्मगाह के वो हिस्से जो बगैर हरकत दिये नहीं धुलते और ऐसी तमाम जगहों को धोना ज़रूरी है।

औरतों के लिये पिस्तान और नीचे पेट को अच्छी तरह धोना ज़रूरी है।

औरतों के लिये शर्मगाह को धोते वक़्त खास ख्याल रखना ज़रूरी है कि कोई हिस्सा सूखा ना रह जाये।
बाहरी हिस्से को अच्छी तरह धोने के बाद अंदरूनी हिस्से में उंगली डालकर धोना मुस्तहब है।

अगर हैज़ व निफ़ास से फारिग हो कर गुस्ल करती है तो किसी पुराने कपड़े से फर्जे दाखिल के अंदर से खून वग़ैरह का असर साफ़ कर लेना मुस्तहब है।

बाल में गिरह पड़ जाये तो उसे खोल कर पानी बहाना ज़रूरी नहीं है।

*जारी है.......*


👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ लोग थोड़ी ही दिन नमाज़ पढ़ते हैं और उनके माथे पर काला निशान बन जाता है कुछ इसे अच्छा कहते हैं तो कुछ लोग गलत बताते हैं सही मस्अला किया है* 07

नमाज़ में उंगलियाँ चटखाना कैसा है* 10

अगर कोई शख्स इमाम की बुराई करता है तो क्या उसी इमाम के पीछे उसकी नमाज़ हो जाएगी* 11