🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 नमाज़ हर मोमिन मुसलमान पर फर्ज है 🥀*
*✔️ पार्ट 55*
✏️ गुस्ल किन चीज़ों से फर्ज़ होता है?
यानी इंसान कब नापाक होता है? कब नहाना फर्ज़ हो जाता है? इसे अच्छी तरह समझना ज़रूरी है क्योंकि बात-बात पर लोग समझते हैं कि वो नापाक हो गये और अब नहाना होगा फिर नमाज़ें क़ज़ा कर देते हैं।
(1) मनी का अपनी जगह से शहवत के साथ निकल कर उज़्व से निकलना गुस्ल को फर्ज़ कर देता है यानी मनी अगर शहवत के साथ (मज़े के साथ, जुनून के साथ) निकले यानी लज़्ज़त महसूस हो तो इससे गुस्ल फर्ज़ हो जायेगा।
(2) अगर शहवत के साथ ना निकले बल्कि बोझ उठाने की वजह से या मेहनत की वजह से निकल जाये तो गुस्ल फर्ज़ नहीं हाँ वुज़ू ज़रूर टूट जायेगा।
(3) अगर मनी अपनी जगह से शहवत के साथ चली और किसी ने अपने आले (आगे की शर्मगाह) को ज़ोर से पकड़ लिया या दबा दिया और मनी ना निकली फिर जब शहवत चली गयी तो निकली, इस से भी गुस्ल फर्ज़ हो जायेगा क्योंकि मनी अपनी जगह से शहवत के साथ जुदा हुई थी।
*जारी है.......*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें