🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 नमाज़ हर मोमिन मुसलमान पर फर्ज है 🥀*



*✔️ पार्ट 62*

✏️ (20) हज करने वाले पर दसवी ज़िलहिज्जा को पाँच गुस्ल हैं :
वुक़ूफे मुज़्दलिफ़ा 
दुखूले मिना
जमरा पर कंकरियाँ मारना
दुखूले मक्का
और तवाफ़ जब कि तीन पिछली बातें भी दसवी को ही करे और अगर जुम्आ का दिन है तो गुस्ले जुम्आ भी।
यूँ ही अगर अरफ़ा या ईद जुम्आ के दिन पड़े तो यहाँ वालों पर दो गुस्ल होंगे।

(21) जिस पर चंद गुस्ल हों तो एक ही निय्यत से सब कर लिया, अदा हो गये और सब का सवाब मिलेगा।

अगर आप पर गुस्ल फर्ज़ हो गया और उसी दिन जुम्आ भी है तो आप पर दो गुस्ल हैं, एक तो गुस्ले जनाबत और दूसरा करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि एक ही बार निय्यत कर लें तो सब अदा हो जायेंगे, ऐसा नहीं कि पहले गुस्ले जनाबत कर के उठें फिर जुम्आ का गुस्ल करने जायें और फिर आगे ईद भी उसी दिन हो तो ईद का गुस्ल भी करें।

(22) जुनूब ने जुम्आ के दिन गुस्ले जनाबत किया और जुम्आ या ईद वग़ैरह की निय्यत भी कर ली तो सब अदा हो जायेगा।

(23) औरत को अगर नहाने के लिये पानी मोल लेना पड़े तो उस की क़ीमत शौहर के जिम्मे है बशर्ते कि वुज़ू या गुस्ल वाजिब हो या बदन से मैल दूर करने के लिये नहाये।

*जारी है.......*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ लोग थोड़ी ही दिन नमाज़ पढ़ते हैं और उनके माथे पर काला निशान बन जाता है कुछ इसे अच्छा कहते हैं तो कुछ लोग गलत बताते हैं सही मस्अला किया है* 07

नमाज़ में उंगलियाँ चटखाना कैसा है* 10

अगर कोई शख्स इमाम की बुराई करता है तो क्या उसी इमाम के पीछे उसकी नमाज़ हो जाएगी* 11