नमाज़ हर मोमिन मुसलमान पर फर्ज है
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 नमाज़ हर मोमिन मुसलमान पर फर्ज है 🥀*
*✔️ पार्ट 32*
✏️ (41) हर हिस्सा धो कर उस पर हाथ फेर देना चाहिये कि पानी के क़तरे ना टपकें और खास कर मस्जिद में जाते वक़्त क्योंकि मस्जिद में वुज़ू के क़तरे टपकाना मकरूहे तहरीमी है।
(42) बहुत भारी बर्तन से वुज़ू ना करें कि पानी ज़्यादा बहेगा और इसी तरह अगर कोई नल बहुत सख्त है तो उस से भी बचें खास कस कमज़ोर लोग वरना बन्द करने और खोलने में काफ़ी पानी बहेगा।
(43) ज़ुबान से कह लिया जाये कि वुज़ू करता हूँ।
(44) हर हिस्से के धोते वक़्त निय्यत का हाज़िर रहना।
(45) बिस्मिल्लाह कहना।
(46) दुरूद पढ़ना।
(47) ये पढ़ना :
اَشْھَدُ اَنْ لاَّ اِلٰہَ اِلاَّ اللہُ وَحْدَہُ لَا شَرِیْکَ لَہٗ وَاَشْھَدُ اَنَّ سَیِّدَنَا مُحَمَّدًا عَبْدُہٗ وَرَسُوْلُہٗ
(48) कुल्ली करते वक़्त ये पढ़ना :
اَللّٰھُمَّ اَعِنِّیْ عَلٰی تِلَاوۃِ الْقُرْاٰنِ وَذِکْرِکَ وَشُکْرِکَ وَحُسْنِ عِبَادَتِکَ
(49) नाक में पानी डालते वक़्त ये पढ़ना :
اَللّٰھُمَّ اَرِحْنِیْ رَائِحَۃَ الْجَنَّۃِ وَلَا تُرِحْنِیْ رَائِحَۃَ النَّارِ
(50) मुँह धोते वक़्त ये पढ़ना :
اَللّٰھُمَّ بَیِّضْ وَجْھِیْ یَوْمَ تَبْیَضُّ وُجُوْہٌ وَ تَسْوَدُّ وُجُوْہٌ
*जारी है.......*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें